मौसंबी और इसके जूस के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

मौसंबी और इसके जूस के सेवन से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मौसंबी और इसके जूस के सेवन से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मौसंबी एक खट्टा-मीठ फल होता है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। मौसंबी का सेवन कई लोग सीधेतौर पर करते हैं, तो कई लोग इसके जूस का सेवन करना पसंद करते हैं। मौसंबी या मौसंबी के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, क्योंकि मौसंबी विटामिन सी का भंडार होता है। साथ ही मौसंबी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन-ए, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, फोलेट के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मौसंबी या इसका जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मौसंबी और इसके जूस के सेवन से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Mosambi And Mosambi Juice In Hindi

वजन होता है कंट्रोल

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप मौसंबी या इसके जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अगर आप मौसंबी या इसके जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मौसंबी या इसके जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मौसंबी या इसके जूस का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है और आंखों को स्वस्थ रखता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप मौसंबी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-हाइपरलिपिडेमिक गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

मौसंबी में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) यानि जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होने पर अगर आप मौसंबी या इसके जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से मौसंबी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava