मुलेठी और अश्वगंधा के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

मुलेठी और अश्वगंधा के सेवन से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुलेठी और अश्वगंधा के सेवन से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुलेठी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं अश्वगंधा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी मुलेठी और अश्वगंधा का एक साथ सेवन किया है। मुलेठी और अश्वगंधा का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। मुलेठी और अश्वगंधा का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मुलेठी में कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायॉटिक और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, तो वहीं अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मुलेठी और अश्वगंधा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मुलेठी और अश्वगंधा के सेवन से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Mulethi And Ashwagandha In Hindi

आंखों को रखे स्वस्थ

मुलेठी और अश्वगंधा का एक साथ सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप मुलेठी और अश्वगंधा पाउडर में आंवला पाउडर मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखें स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप मुलेठी और अश्वगंधा का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

मुलेठी और अश्वगंधा का एक साथ सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

शारीरिक कमजोरी करे दूर

शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए मुलेठी और अश्वगंधा के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप दूध में मुलेठी और अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर पीते हैं, तो इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मुलेठी और अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now