सरसों का तेल, लौंग और लहसुन के फायदे

सरसों का तेल, लौंग और लहसुन के फायदे (sportskeeda Hindi)
सरसों का तेल, लौंग और लहसुन के फायदे (sportskeeda Hindi)

सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल अक्सर लोग मालिश के लिए भी करते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है। सरसों तेल(Mustard Oil), लहसुन (Garlic) और लौंग (Clove) का सेवन करने से दांतों में दर्द, कब्ज और जोड़ों में दर्द की परेशानी नहीं होती है। इसके साथ ही यह शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ा सकता है। सरसों तेल, लौंग और लहसुन में मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, पॉलिअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, सल्फ्यूरिक एसिड और आयरन पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। तो आइए जानते है इनके फायदों के बारे।

youtube-cover

सरसों का तेल, लौंग और लहसुन के फायदे : Benefits Of Mustard Oil, Clove And Garlic In Hindi

दांतों की परेशानी दूर करने के लिए -

अगर किसी के दांतों में दर्द और सूजन हो रखी है तो इसे दूर करने के लिए सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम आपके दांतों को मजबूत बनाने के साथ चमकादर बनाने में भी सहायता करता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है -

अगर कोई व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ रहा है, तो इससे सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए अपने आहार में सरसों तेल, लौंग और लहसुन को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आपको बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है -

सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। जिससे शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है।

घुटनों का दर्द दूर करने के लिए -

लोगों की बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए सरसों तेल, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपको जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now