जैतून का तेल है कई चीजों के लिए फायदेमंद, जानें

जैतून का तेल है कई चीजों के लिए फायदेमंद, जानें
जैतून का तेल है कई चीजों के लिए फायदेमंद, जानें

बाजार में बहुत तरह के तेल मिलते हैं, लेकिन जैतून तेल का इस्तेमाल सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर जैतून तेल में विटामिन-ई, विटामिन के, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए लाभदायक साबित होते हैं। इसके अलावा डायबिटीज, हृदय रोग, हड्डियों की मजबूती के लिए, त्वचा की देखभाल आदि के लिए ये तेल फायदेमंद होता है। आइए आगे के लेख में जानते हैं जैतून के तेल के फायदों के बारे में।

youtube-cover

जैतून तेल के इन चीजों में मिलते हैं फायदे Benefits of olive oil are found in these things in hindi

बालों के लिए फायदेमंद - जैतून का तेल बालों (Hair growth) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप लंबे, घने बाल चाहते हैं, तो जैतून के तेल का रोजाना इस्तेमाल करें। यही नहीं जैतून का तेल आंखों की पलकों पर भी लगाया जाता है जिससे पलके बड़ी और घनी हो जाएँ।

बीपी के लिए लाभदायक - हार्ट के लिए जैतून का तेल लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें में पॉलीफेनोल और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो ब्लड प्रेशर (Blood pressure) को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए दूसरे तेलों की जगह जैतून तेल को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

त्वचा के लिए लाभकारी - त्वचा (Skin) के लिए जैतून का तेल बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा में नरम और शाइन आती है।

बच्चों की मांसपेशियों के लिए लाभकारी - बच्चों की मजबूत मांसपेशियों के लिए जैतून का तेल बहुत लाभदायक होता है। इसकी मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत (Strong bones) होती हैं। इसलिए बचपन से ही जैतून के तेल से बच्चों की मालिश जरूरी होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद - जैतून का तेल आंखों (Eye health) के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपको डार्क सर्कल की समस्या है, तो आप हल्के हाथों से जैतून के तेल से मालिश करें। यही नहीं इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now