पचरंगा सूप के फायदे 

पचरंगा सूप के फायदे (sportskeeda hindi)
पचरंगा सूप के फायदे (sportskeeda hindi)

सूप का सेवन न सिर्फ बीमारी के समय आपके लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इसका सेवन वजन कम करने, इम्युनिटी को बढ़ाने, भूख बढ़ाने, पाचन को ठीक करने के लिए भी काम आता है। सूप बहुत सी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे उसके पोषक तत्व कई गुणा बढ़ा जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को सूप का सेवन करना चाहिए। वहीं लोग अक्सर सर्दियों में सूप का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इसका गर्मियों में भी सेवन करेंगे, तो आपको इसके बहुत से फायदे देखने को मिल सकते हैं। गर्मियों में आप पचरंगा सूप का सेवन कर सकते हैं। पचरंगा सूप में पांच तरह की सब्जियों का उपयोग किया जाता है जिससे सूप तैयार होता है। आइए जानते हैं, पचरंगा सूप बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में-

पचरंगा सूप बनाने का तरीका How to make Pachranga Soup in hindi

अपने पसंद की कोई भी 5 सब्जियों को लें।

एक पैन में 3 से 4 ग्लास पानी गर्म करें और इसमें सब्जियों को धोकर बारीक काट के डालें।

अच्छे से खौल जाने के बाद इसमें काला नमक डालें। अगर आप चाहें, तो सब्जियों को पीस सकते हैं।

ठंडा होने पर इसमें कुटी हुई काली मिर्च डालकर सेवन करें।

गर्मियों में पचरंगा सूप के फायदे - Benefits of Pachranga Soup in hindi

वजन कम करने में लाभदायक (Beneficial in reducing weight) - पचरंगा सूप का सेवन कोई भी कर सकते हैं। अगर आपको अपना वजन कम करना है, तो इसका सेवन रात में कर सकते हैं। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और आपका पेट भी भरा महसूस होगा। इसके सेवन से तेजी से वजन कम भी होगा।

पाचन के लिए (Good for digestion) - पचरंगा सूप के सेवन से पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो इस सूप का सेवन जरूर करें। बच्चों को भी इस सूप को दिया जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए (Increase Immunity) - इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी पचरंगा सूप का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको किसी भी तरह की कमजोरी महसूस हो रही है, तो आप इस सूप का रोजाना सेवन करें।

खून बढ़ाये (Increase blood) - पचरंगा सूप में आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे खून बढ़ने में मदद मिलती है। अगर आपको भी खून की कमी है, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

शरीर को रखे हाइड्रेटेड (keep the body hydrated) - गर्मियों मे अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में सूप का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में आसानी हो जाती है। साथ ही इसके फायदे भी आपको मिलते हैं।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।