मटर के छिलके से मिलते हैं ये 5 फायदे

मटर के छिलके से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मटर के छिलके से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मटर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मटर के साथ-साथ मटर के छिलके भी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। जी हां मटर के छिलके का उपयोग करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मटर की तरह मटर के छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मटर के छिलके में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और कॉपर आदि की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मटर के छिलके के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मटर के छिलके से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Pea Peel In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

मटर के छिलके का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मटर के छिलके विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मटर के छिलके का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मटर के छिलके फाइबर से भरपूर होते हैं, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

मटर के छिलके का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मटर के छिलके पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए मटर के छिलके का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मटर के छिलकों में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप मटर के छिलके का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि मटर के छिलके फाइबर से भरपूर होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

कैसे करें मटर के छिलके का सेवन

मटर के छिलकों का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। मटर के छिलके का उपयोग आप सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही मटर के छिलके का उपयोग आप चटनी बनाने के लिए भी कर सकते हैं। जो बहुत ही हेल्दी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now