सत्तू का शरबत पीने के फायदे, जानें बनाने का तरीका

सत्तू का शरबत पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
सत्तू का शरबत पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मी का मौसम आते ही लोगों का मन ठंडी-ठंडी चीजों को पीने का करता है। हालांकि कुछ ड्रिंक्स ऐसे होते हैं जिन्हें पीने के बाद तो तुरंत आपको अच्छा फील होता है लेकिन फिर कुछ देर बाद ये आपको तरोताजा नहीं रखती। ऐसे में कुछ ऐसी ड्रिंक के बारे में जानते हैं जो शरीर को लम्बे समय तक एनर्जी से भरपूर रखेगी। साथ ही इसे पीने से गर्मियों में कई फायदे भी होंगे।

youtube-cover

सत्तू का शरबत बनाने के लिए चीजें

एक चौथाई कप चना सत्तू

एक गिलास ठंडा पानी

नींबू का रस

4-5 फ्रेश पुदीना की पत्तियां

जीरा पाउडर

चाट मसाला

सेंधा नमक

सत्तू का शरबत बनाने की विधि -

शरबत बनाने के लिए सबसे पहले नींबू का रस, एक चौथाई जलजीरा पाउडर, एक चौथाई चाट मसाला, चुटकी भर जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक लें। इसके बाद इन सब चीजों को एक गिलास पानी में डालकर सत्तू के साथ अच्छे से मिला लें। अब इसके ऊपर 4-5 फ्रेश पुदीना की पत्तियां डाल दें। सत्तू (Sattu) का शरबत पीने के लिए एकदम तैयार है।

सत्तू का शरबत पीने के फायदे : Benefits Of Sattu Sharbat In Hindi

पाचन दुरुस्त रखता है -

गर्मियों के मौसम में कई लोगों को तला भुना खाना खाने की वजह से डाइजेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू का शरबत इस समस्या में राहत देता है। बता दें, सत्तू में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आंतों को साफ रखने में मदद करता है। जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

शरीर को एनर्जी मिलती है -

गर्मियों के मौसम में दो चार कदम चलने के बाद ही शरीर की सारी एनर्जी चली जाती है। ऐसे में अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं तो ये आपको दिनभर चुस्त रखता है। इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जो शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा देता है।

मोटापा दूर होता है -

वजन को कंट्रोल करने के लिए सत्तू का शरबत बहुत काम आता है। सत्तू में फाइबर पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका शरबत पीने से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने की वजह से शरीर में मौजूद चर्बी घटने लगती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।