चीनी से करें स्क्रब, मिलते हैं कई फायदे- Sugar Se Kare Scrub, Milte Hai Kai Fayde

चीनी से करें स्क्रब, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चीनी से करें स्क्रब, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चीनी (Sugar) का उपयोग आमतौर पर व्यंजनों में मिठास लाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चीनी व्यंजनों में मिठास लाने के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी लाभदायक साबित होती है। जी हां चीनी का उपयोग त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए चीनी को खाना नहीं है, बल्कि खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको चीनी से चेहरे पर स्क्रब करना है। चीनी से चेहरे पर स्क्रब (scrubbing with sugar) करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। आइए जानते हैं चीनी से स्क्रब करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चीनी से करें स्क्रब, मिलते हैं कई फायदे

पिंपल्स को दूर करने में

डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) और पिंपल्स (Pimples) की समस्या को दूर करने के लिए चीनी और नींबू का स्क्रब काफी लाभदायक साबित होता। क्योंकि नींबू में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए नींबू के रस में चीनी मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए, फिर 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

त्वचा को जवां बनाए रखने में

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए चीनी और शहद का स्क्रब काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए चीनी में शहद मिलाकर स्क्रब करना चाहिए, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

स्किन को नमी प्रदान करने में

मौसम बदलने की वजह से या प्रदूषण की वजह से स्किन ड्राई यानि रूखी (Dry Skin) हो जाती है। लेकिन अगर आप चीनी और दूध से चेहरे पर स्क्रब करते हैं, तो इससे चेहरे पर नमी बनी रहती है। इसके लिए दूध में चीनी और आधा चम्मच शहद मिला लेना चाहिए, फिर हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब करने के थोड़ी देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

चेहरे की रंगत निखारने में

चेहरे की रंगत को निखारने के लिए चीनी और बादाम के तेल का स्क्रब काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो चेहरे की रंगत को निखारने में मददगार साबित होता है। इसके लिए बादाम के तेल में चीनी मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए, फिर थोड़ी देर बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava