सर्दियों में तिल की चिक्की खाने के फायदे

सर्दियों में तिल की चिक्की खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
सर्दियों में तिल की चिक्की खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है। इसलिए सर्दियों के दौरान लोग ज्यादा बीमार होते हैं। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में गरमाहट बनी रहे और हम कम बीमार पड़े। इसी तरह कई लोग सर्दियों में तिल की चिक्की खाना बेहत फायदेमंद मानते हैं। इसे सफेद तिल और गुड़ से तैयार किया जाता है। ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ आपकी मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो आइए इस लेख में विस्तार से समझें सर्दियों में गुड़ की चिक्की खाना क्यों फायदेमंद है।

youtube-cover

सर्दियों में तिल की चिक्की खाने के फायदे : Benefits of Sesame Seeds Chikki In Hindi

गर्म रहता है शरीर -

सर्दियों के समय शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।ऐसे में गुड़ और तिल दोनों की तासीर गर्म होती है। जब इन दोनों चीजों को मिलाकर कुछ बनाया जाता है तो ये थर्मोजेनिक इफेक्ट पैदा करते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर में गरमाहट बनी रहती है।

बालों और त्वचा को हेल्दी रखे -

तिल की चक्की त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें हेल्दी फैट्स होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को बालों में शाइन बनाए रखने में मदद करते हैं।

शरीर में एनर्जी बनाए रखे -

तिल की चिक्की में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण शरीर में एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

पाचन स्वस्थ के लिए -

सर्दियों के दौरान कब्ज या एसिडिटी की समस्या होना आम बात है। ऐसे में आपको गुड़ की चिक्की खाने से फायदा मिल सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद -

गुड़ और तिल की चिक्की में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ये दोनों पोषक तत्व ही हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now