रोज 2 भीगे अखरोट का सेवन कर देता है ढेरों फायदे

रोज 2 भीगे अखरोट का सेवन कर देता है ढेरों फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
रोज 2 भीगे अखरोट का सेवन कर देता है ढेरों फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन्स फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर पाए जाते हैं। अखरोट में प्रोटीन, वसा, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और जिंक भी पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, अगर आप अखरोट (Walnut) को भिगोकर खाते हैं तो इसके आश्चर्यजनक परिणाम सामने आते हैं। अखरोट का सेवन दिल के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जो बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और आपके दिल को स्वस्थ रखता है। तो चलिए जानते हैं 2 भीगे अखरोट का सेवन करने के क्या-क्या फायदे हैं।

youtube-cover

रोज 2 भीगे अखरोट का सेवन कर देता है ढेरों फायदे : Benefits Of Soaked Walnut In Hindi

हड्डियों और दांतों को मिलेगी मजबूती -

भीगे अखरोट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

वजन कम करने के लिए -

अगर कोई अपना वजन कम करना चाहता है तो इसे आप अपनी डाइट में भीगे अखरोट को शामिल करना शुरू कर दें। भीगे अखरोट में भरपूभरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलोरी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती हैं।

हार्ट के लिए अच्छा -

अखरोट को दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है और जब आप इसे भीगो कर खाता है तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। भीगे अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और दिल को स्वस्थ रखने क में मदद कर सकता है।

डायबीटीज में फायदेमंद -

अगर कोई व्यक्ति ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचना चाहता है तो उसे रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। जो लोग रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबीटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment