कंटोला की सब्जी के फायदे

कंटोला की सब्जी के फायदे (sportskeeda Hindi)
कंटोला की सब्जी के फायदे (sportskeeda Hindi)

कंटोला (Kantola) एक ऐसी सब्जी है जिसे आयुर्वेद में औषधी माना जाता है। इसका सेवन औषधीय रूप में भी किया जाता है। कंटोला का सेवन करने से ना केवल आपको शारीरिक लाभ मिलेगा बल्कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों से भी निजात दिलाने में रामबांण सिद्ध होता है। नियमित तौर पर इसका सेवन कर आप डायबिटी ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। यह कैंसर की संभावना को भी कम करता है। ऐसे में जानते हैं कंटोला का (benefit of सेवन करने के फायदे।

youtube-cover

कंटोला की सब्जी के फायदे : Benefits Of Spiny Gourd In Hindi

पुरुषों के लिए अत्यधिक फायदेमंद -

कंटोला प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसका नियमित सेवन करने से पुरुषों के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। इसमें चिकन, मटन की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

वजन कम करने में कारगर -

कंटोला का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह प्रोटीन, आयरन, मिनरल्स से भरपूर होता है और इसमें कैलोरीज की मात्रा नाम मात्र की पाई जाती है।

आंखो की समस्या से दिलाए निजात -

आंखो में धुंधलापन, जलन या खुजली से परेशान हैं तो कंटोला का सेवन कर आप इससे निजात पा सकते हैं।

पाचन क्रिया को रखता है दुरुस्त -

कंटोला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। गैस, कब्ज आदि समस्याओं से निजात पाने के लिए यह कारगार होता है।

किडनी स्टोन से दिलाए निजात -

कंटोला किडनी स्टोन से निजात दिलाने में सहायक होता है।नियमित तौर पर इसका सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप 10 ग्राम कंटोला पाउडर को पानी में या दूध में मिलाकर नियमित तौर पर सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now