त्वचा के लिए चक्रफूल के 4 फायदे- Skin Ke Liye Chakra Phool Ke Fayde

त्वचा के लिए चक्रफूल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्वचा के लिए चक्रफूल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चक्रफूल (Star Anise) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चक्रफूल का उपयोग स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। जी हां अगर आप चक्रफूल का फेस पैक (Star anise face pack) बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही चक्रफूल का फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा पर ग्लो आता है। क्योंकि चक्रफूल एंटी एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो स्किन के लिहाज से भी काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए चक्रफूल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्वचा के लिए चक्रफूल के 4 फायदे

1- बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए चक्रफूल का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चक्रफूल में एंटी एजिंग गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप चक्रफूल से बना फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए चक्रफूल के पाउडर में दालचीनी का पाउडर मिला लेना चाहिए, फिर इसमें हल्का सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना चाहिए, इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर नॉर्मल पानी से धो लेना चाहिए।

2- पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या है, पिंपल्स की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप चक्रफूल का फेस पैक बनाकर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए चक्रफूल पाउडर में शहद मिला लेना चाहिए, इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

3- हर किसी की चाहत होती है खूबसूरत दिखना, जिसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप चक्रफूल का उपयोग करते हैं, तो इससे चेहरे पर निखार (Glowing Skin) आता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चक्रफूल का पानी मिलाकर पेस्ट बना लेना चाहिए, इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर नॉर्मल से चेहरा धो लेना चाहिए।

4- पिंपल्स की वजह से कई बार चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, लेकिन अगर आप चक्रफूल का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए चक्रफूल पाउडर में चावल का पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए, इसके बाद इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment