गुनगुने पानी के साथ करें तुलसी पाउडर का सेवन, मिलते हैं ये 5 फायदे

गुनगुने पानी के साथ करें तुलसी पाउडर का सेवन, मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी के साथ करें तुलसी पाउडर का सेवन, मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी के पत्तों (Tulsi Leaves) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप गुनगुने पानी के साथ तुलसी के पत्तों से बने पाउडर (Tulsi Powder With Lukewarm Water) का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। जी हां गुनगुने पानी के साथ तुलसी के पाउडर का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी के साथ तुलसी का पाउडर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी के साथ करें तुलसी पाउडर का सेवन, मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Taking Tulsi Powder With Lukewarm Water In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

तुलसी पाउडर विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर गुनगुने पानी के साथ तुलसी पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

तुलसी पाउडर का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि तुलसी पाउडर एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गुनगुने पानी के साथ तुलसी पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है और स्किन पर ग्लो भी आता है। आप चाहे तो तुलसी पाउडर का फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

तनाव होता है कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, लेकिन तनाव होने पर अगर आप रोजाना तुलसी पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी स्ट्रेस गुण तनाव को कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर गुनगुने पानी के साथ तुलसी पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

वजन होता है कम

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए तुलसी पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।