त्रिफला और अश्वगंधा एक साथ खाने के 6 फायदे

त्रिफला और अश्वगंधा एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्रिफला और अश्वगंधा एक साथ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

त्रिफला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं अश्वगंधा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी त्रिफला और अश्वगंधा का एक साथ सेवन किया है। त्रिफला और अश्वगंधा का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि त्रिफला में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी डायबिटिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, तो वहीं अश्वगंधा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं त्रिफला और अश्वगंधा एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्रिफला और अश्वगंधा एक साथ खाने के 6 फायदे-Benefits Of Triphala And Ashwagandha In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

त्रिफला और अश्वगंधा दोनों एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको त्रिफला और अश्वगंधा का एक साथ सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए त्रिफला और अश्वगंधा का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की झुर्रियों (Wrinkles), महीन रेखाओं को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है।

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको त्रिफला और अश्वगंधा का साथ में सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही अश्वगंधा में मौजूद पोषक तत्व शारीरिक ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए त्रिफला और अश्वगंधा के मिश्रण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। ऐसे में अगर आप त्रिफला और अश्वगंधा का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now