अडूसा के 7 फायदे- Adusa Ke Fayde

अडूसा के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अडूसा के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अडूसा (Vasaka) एक औषधीय पौधा है, इसके फूल सफेद रंग के होते हैं, अडूसा का उपयोग सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अडूसा पेड़ की जड़, पत्ते और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, अडूसा का उपयोग करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि अडूसा में एंटी-एलर्जिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं अडूस के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अडूसा के 7 फायदे

1- अडूसा का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अडूसा में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

2- शरीर में सूजन (Inflammation) की शिकायत होने पर अडूसा का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अडूसा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

3- मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन मुंह में छाले की शिकायत होने पर अगर आप अडूसा की पत्तियों को चबाते हैं, तो इससे छाले की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

4- मासिक धर्म के समय होने वाली कठनाइयों से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अडूसा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर महिलाएं अडूस की पत्तियों का काढ़ा बनाकर सेवन करती हैं, तो इससे मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द और ऐंठन की शिकायत से छुटकारा मिलता है। साथ ही अनियमितता की समस्या भी दूर होती है।

5- सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी-खांसी की शिकायत होने पर अगर आप अडूसा की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीते हैं, तो इससे सर्दी-खांसी की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

6- गले में खराश (sore throat) की शिकायत होने पर भी अडूसा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप अडूसा के रस में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश की शिकायत दूर होती है।

7- पेट में अल्सर (Stomach ulcer) की शिकायत होने पर अडूसा की पत्तियों का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अडूसा की पत्तियों में एंटीअल्सर गुण पाए जाते हैं, जो अल्सर की बीमारी को ठीक करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava