रोज सुबह पैदल चलने से ठीक हो जाती हैं ये बीमारियां

रोज सुबह पैदल चलने से ठीक हो जाती हैं ये बीमारियां (sportskeeda Hindi)
रोज सुबह पैदल चलने से ठीक हो जाती हैं ये बीमारियां (sportskeeda Hindi)

आज के समय में अगर आप अपने आपको फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना पैदल चलने की आदत डालें। पैदल चलने से काफी फायदे मिलते हैं जैसे चर्बी कम होना और शुगर और हार्ट के रोगों में मदद मिलना आदि। तेजी से वॉकिंग करने के साथ साथ अगर थोड़ा बहुत वर्कआउट भी किया जाए तो चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है। किसी भी तरह की शारीरिक वर्कआउट हमारे शरीर के लिए एक वरदान है। तो चलिए जानते हैं रोज सुबह पैदल चलने से कौन सी बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

youtube-cover

सुबह पैदल चलने के फायदे - Paidal Chalne Ke Fayde In Hindi

कैलोरी बर्न होती है

शरीर का वजन कम करने के लिए व्यक्ति को रोजाना पैदल चलने की आदत होनी चाहिए। पैदल चलने से कम से कम 150-200 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती हैं। वहीं, अगर ऊंचाई पर वॉकिंग की जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

हार्ट को मजबूती मिलती है

पैदल चलना एक कार्डियो वर्कआउट है, यह ब्लड से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और साथ ही आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और रोकता भी है।

हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

पैदल चलने से शुगर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। जो डायबिटीज के मरीज हैं उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसके साथ साथ आप को अपनी डाइट का भी ख्याल रखना होगा।

एनर्जी बढ़ाए

लंच करने के बाद आपको पैदल चलना चाहिए। जिससे भोजन पचाने की क्षमता बढ़ती है। यह एंडोर्फिन जो दर्द और तनाव से लड़ने वाले हार्मोन भी रिलीज करता है जिससे आपको अच्छा महसूस होता है और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।