अखरोट के तेल के फायदे-Akhrot Ke Tel Ke Fayde

अखरोट के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अखरोट के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट (Walnut) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, ये तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अखरोट का तेल स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए लाभदायक साबित होता है। अखरोट का तेल इस्तेमाल करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही स्किन और बाल भी हेल्दी रहते हैं। क्योंकि अखरोट का तेल, विटामिन के, विटामिन ई, कोलीन, फास्फोरस, जस्ता का एक अच्छा स्रोत है। आइए जानते हैं अखरोट के तेल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अखरोट के तेल के फायदे (Akhrot Ke Tel Ke Fayde In HindI)

डार्क सर्कल होते हैं खत्म

अखरोट का तेल इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अखरोट के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है। इसलिए अगर किसी के आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हो, तो उसे रोजाना आंखों के नीचे अखरोट का तेल लगाना चाहिए।

झुर्रियों की शिकायत होती है दूर

अखरोट का तेल लगाने से झुर्रियों (Wrinkles) की समस्या दूर होती है। क्योंकि इसमें एंटी एजिंग और एंटी रिंकल प्रभाव होते हैं, जो त्वचा से झुर्रियां को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही अखरोट का तेल त्वचा पर लगाने से स्किन पर नमी बनी रहती है।

बाल झड़ने की शिकायत होती है दूर

पोषक तत्वों की कमी बालों के झड़ने (Hair Fall) का कारण बनती है। लेकिन अगर आप बालों में अखरोट का तेल लगाते हैं, तो इससे बाल झड़ना काफी हद तक बंद हो जाते हैं। साथ ही अखरोट का तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं।

याददाश्त तेज होती है

अखरोट के तेल से सिर में मालिश करने से याददाश्त (Memory) तेज होती है और तनाव भी दूर होता है। साथ ही अगर किसी को अनिद्रा की शिकायत है, तो वह भी दूर होती है।

सोरायसिस की बीमारी होती है ठीक

सोरायसिस (Psoriasis) की शिकायत होने पर त्वचा पर चकत्ते हो जाते हैं और त्वचा पर लाल निशान होने लगते हैं, लेकिन अगर आप त्वचा पर अखरोट का तेल लगाते हैं, तो इससे सोरायसिस की बीमारी काफी हद तक ठीक होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

अखरोट का तेल कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए आपको अपने नियमित आहार में अखरोट के तेल का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि इससे हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications