स्किन के लिए अखरोट के छिलके के 4 फायदे- Skin Ke Liye Akhrot Ke Chilke Ke Fayde

स्किन के लिए अखरोट के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
स्किन के लिए अखरोट के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट (Walnut) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अखरोट के साथ-साथ अखरोट के छिलके (Walnut peel) भी लाभदायक साबित होते हैं। जी हां अखरोट के छिलकों से बना पैक स्किन (Walnut peel face pack) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अखरोट के छिलके में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही अखरोट का फेस पैक चेहरे पर लगाने से स्किन पर निखार भी आता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए अखरोट के क्या-क्या फायदे होते हैं।

स्किन के लिए अखरोट के छिलके के 4 फायदे

1- ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों को स्किन संबंधी परेशानियों का ज्यादा सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप अखरोट से बने फेस पैक को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन पर मौजूद अधिक तेल निकल जाता है। जिससे स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

फेस पैक बनाने का विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके का पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

2- चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन दाग धब्बों की शिकायत होने पर अगर आप अखरोट का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके का पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें नींबू और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, इसके बाद पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर साफ पानी से धो लेना चाहिए।

3- चेहरे पर ब्लैकहेड्स (Blackheads) की शिकायत होने पर स्किन साफ नजर नहीं आती है। लेकिन ब्लैकहेड्स की शिकायत होने पर अगर आप अखरोट का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होती है और चेहरा भी साफ होता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके का पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें शहद मिलाकर 5-10 मिनट चेहरे पर स्क्रब करना चाहिए, इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

4- डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की शिकायत होने पर चेहरा बेजान लगने लगता है। लेकिन अगर आप अखरोट से बना फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे डेड स्किन सेल्स की शिकायत से छुटकारा मिलता है। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके का पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now