त्वचा के लिए अखरोट के छिलके के 4 फायदे

त्वचा के लिए अखरोट के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्वचा के लिए अखरोट के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट एक स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स है, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अखरोट खाकर जिस छिलके को हम फेंक देते हैं, वो छिलका हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां अखरोट के छिलके का उपयोग त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। त्वचा पर अखरोट के छिलके का पाउडर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही त्वचा पर निखार भी आता है। तो आइए जानते हैं त्वचा के लिए अखरोट के छिलके क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्वचा के लिए अखरोट के छिलके के 4 फायदे-Benefits Of Walnut Shell For Skin In Hindi

1- ब्लैकहेड्स (Blackheads) की समस्या होने पर अखरोट के छिलके का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के छिलके में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके का पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए। इसके बाद इस पेस्ट को त्वचा पर लगाना चाहिए, फिर कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

2- चेहरे पर दाग धब्बों की समस्या होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर अखरोट के छिलके से बना फेस पैक लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके के पाउडर में नींबू और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर इस पेस्ट को कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

3- ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों को स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर ऑयली स्किन वाले त्वचा पर अखरोट के छिलके से बना फेस पैक लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद अधिक तेल निकल जाता है।

फैस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर साफ पानी से धो लेना चाहिए।

4- आजकल के प्रदूषण और गंदगी भरे माहौल में स्किन में कई तरह के धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। ऐसे में अगर आप अखरोट के छिलके से तैयार फेस पैक त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी साफ होती है और त्वचा पर निखार (Glowing Skin) भी आता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए अखरोट के छिलके के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications