नीम के पानी से चेहरा धोने के 5 फायदे

नीम के पानी से चेहरा धोने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम के पानी से चेहरा धोने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नीम की पत्तियां, तना, जड़, फूल और फल सभी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नीम का सेवन करने से स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नीम का उपयोग त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप नीम के पानी से चेहरा धोते हैं, तो इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। क्योंकि नीम विटामिन सी के साथ-साथ एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं नीम के पानी से चेहरा धोने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नीम के पानी से चेहरा धोने के 5 फायदे-Benefits Of Washing Face With Neem Water In Hindi

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप नीम के पानी से चेहरा धोते हैं, यह बहुत फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

ऑयली स्किन में फायदेमंद

ऑयली स्किन (Oily Skin) की समस्या होने पर स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप नीम के पानी से चेहरा धोते हैं, तो इसमें मौजूद गुण त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद करते हैं।

ड्राई स्किन में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है, ऐसे में अगर आप नीम के पानी से चेहरा धोते हैं, तो इसमें मौजूद गुण त्वचा के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जिससे यह त्वचा में नमी को लॉक करता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए नीम के पानी से चेहरा धोना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

दाग धब्बे होते हैं दूर

चेहरे पर दाग धब्बों की समस्या होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप नीम के पानी से चेहरा धोते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

चेहरा धोने के लिए नीम का पानी कैसे बनाएं

नीम का पानी बनाने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लेना चाहिए, फिर जब पानी ठंडा हो जाए, तो इससे चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava