सफेद प्याज का Murabba  खाने के फायदे

सफेद प्याज का मुरब्बा के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सफेद प्याज का मुरब्बा के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हर कोई खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लाल प्याज का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें, लाल प्याज की तरह की सफेद प्याज भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। सफेद प्याज में हाई शुगर और लो सल्फर होता है। इसका प्रयोग भारतीय घरों में सब्जी में डालने के अलावा सलाद के रूप में भी किया जाता है। सफेद प्याज White Onion Murabba का सेवन केवल इन्हीं रूपों में नहीं किया जाता है बल्कि इसका स्वादिष्ट मुरब्बा (Safed pyaj ka murrabba) भी बनता है। इस मुरब्बे को खाने से पेट का स्वास्थ्य से लेकर दिल का स्वास्थ्य ठीक रहता है। तो चलिए जानते हैं सफेद प्याज का मुरब्बा खाने के फायदे।

youtube-cover

सफेद प्याज का मुरब्बा के फायदे : Benefits Of White Onion Murabba In Hindi

पाचन के लिए फायदेमंद - आपको बता दे, प्याज में प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो पाचन में सहायक होते हैं। अगर कोई व्यक्ति इसका नियमित सेवन करता है तो इससे पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में होने वाली परेशानियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में पेट अक्सर खराब होता है, इसलिए इस मौसम में सफेद प्याज का मुरब्बा खाना ज्यादा फायदेमंद है।

नई कोशिकाओं का निर्माण होता है - जब शरीर में पुरानी कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। तो नई कोशिकाएं बनती हैं। इन नई कोशिकाओं को बनाने में सफेद प्याज का मुरब्बा बहुत लाभदायक है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है।

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए - हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे की रंगत हमेशा बनी रहे। इसके लिए आप सफेद प्याज का मुरब्बा खा सकते हैं। ये आपकी त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म करता हैं। बता दें, सफेद प्याज में विटामिन सी vitamin c पाया जाता है, जिस कारण यह त्वचा की रंगत बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है।

सूजन दूर करने के लिए - बहुत से ऐसे कारण होते हैं, जिसकी वजह से शरीर में सूजन की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप सफेद प्याज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। क्योंकि सफेद प्याज में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम करते हैं। इसलिए सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से शरीर को लाभ मिलता है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए - बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति की इम्युनिटी immunity का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो सफेद प्याज का मुरब्बा खाएं। प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी को बढ़ाने का अच्छा स्रोत है।

कैंसर को रखे दूर - सफेद प्याज के मुरब्बे में शहद भी मिला होता है जिस कारण शरीर को प्याज और शहद दोनों के गुण मिल रहे होते हैं। प्याज में सल्फर पाया जाता है जो कैंसर cancer को दूर रखता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।