सफेद कद्दू के फायदे

सफेद कद्दू के फायदे (sportskeeda Hindi)
सफेद कद्दू के फायदे (sportskeeda Hindi)

सफेद कद्दू (White Pumpkin) का इस्तेमाल पेठे की मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। यह एक तरह का फल ही होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ई, बी 6, विटामिन सी, आयरन, पौटेशियम, कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। सफेद पेठा खाने से त्वचा के रोग दूर होते हैं और शरीर को ठंडक पहुचती है। जानते हैं सफेद कद्दू के लाभ।

youtube-cover

सफेद कद्दू के फायदे : Benefits Of White Pumpkin In Hindi

डिप्रेशन कम करने के लिए लाभकारी -

लोगों में डिप्रेशन की वजह ट्रिप्टोफैन की कमी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए सफेद कद्दू का सेवन करना चाहिए। इशमें एल-ट्रिप्टोफैन तत्व पाय जाते हैं, जो डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने के लिए -

सफेद कद्दू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर का सेवन करने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही ये एक्स्ट्रा जंक फूड को खाने की क्रेविंग को भी कम करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

आंखों की रोशनी के लिए -

आंखों की रोशनी कम हो जाए तो लोग चश्मे का सहारा लेने लगते हैं। लेकिन आंखों का स्वास्थ्य बढ़ाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सफेद कद्दू खाना चाहिए। इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन की अच्छी मात्रा होती है।

पेट के लिए लाभकारी -

पेट की समस्या होने पर बहुत परेशानी होती है। इसके लिए ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें सफेद कद्दू भी शामिल है।

कोलेस्ट्रॉल कम करें -

सफेद कद्दू में पर्याप्त मात्रा में फाइटोस्टेरॉल पाया जाता है। फाइटोस्टेरॉल शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।

कफ से सुरक्षा -

कद्दू को सर्दी-जुखाम होने पर दवाई के रूप में इस्त्माल किया जाता है। कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

वैसे तो सफेद कद्दू का इस्तेमाल हर कोई करता है लेकिन अगर आपको कई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। क्योंकि कुछ भी खाने से शरीर पर गलत असर नहीं पड़ना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications