अनार का जूस पीने के फायदे 

अनार का जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
अनार का जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद फल होता है। अनार (Pomegranate) में बहुत से पोषक तत्व मौजूद है जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। कई लोग अनार के दाने खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं। अनार विटामिन सी, विटामिन के, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट और पोटेशियम से भरपूर होता है। अनार के जूस का रोजाना सेवन अन्य फलों की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट फंक्शन को बेहतर बनाने में ज्यादा गुणकारी है। तो चलिए जानते हैं अनार का जूस पीने के फायदे।

youtube-cover

अनार का जूस पीने के फायदे : Benefits of Pomegranate Juice In Hindi

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर - अनार का फल फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं। अनार विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और यहां तक कि फोलिक एसिड से भरपूर होता है।

स्किन और बालों के लिए - हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन और बाल हमेशा मजबूत रहे। इसके लिए अनार बहुत लाभकारी होता है। अनार स्किन और बालों के लिए अच्छा होता है और इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। बता दें, रोगों की रोकथाम और शीघ्र उपचार के लिए व्यक्ति की मजबूत इम्युनिटी जरूरी है।

खून को पतला करने के लिए - अनार में एक ऐसा गुण होता है जो खून को पतला करने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि जिन लोगों को दिल की समस्या होती है उन लोगों को अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

गठिया, घुटनों में दर्द दूर करने के लिए - जिन लोगों को गठिया, घुटनों में दर्द या कार्टिलेज है जो कमजोर हो रहे हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन फल है। अनार कार्टिलेज को तोड़ने वाले एंजाइम को बेअसर करके हमारे कार्टिलेज की रक्षा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications