आइस क्यूब को चेहरे पर मलने के फायदे - Ice Cube ko Chehre par malne ke fayde

आइस क्यूब को चेहरे पर मलने के 5 फायदे
आइस क्यूब को चेहरे पर मलने के 5 फायदे

साफ, सुंदर और चमकदार चेहरा आजकल कौन नहीं चाहता। इसलिए लोग न जाने क्या-क्या नुस्खे अपनाते हैं न जाने कितने महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कई चीजें तो आपके आस-पास ही हैं और वो भी फ्री। बिना किसी खर्च के जब आप अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं, त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, एक्ने के साथ ही अन्य समस्याओं को दूर कर सकती हैं तो फिर महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने से क्या फायदा। आइस क्यूब की मदद से हम अपनी त्वचा को साफ, ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए सिर्फ रोग 1 मिनट बर्फ से चेहरे का मसाज करें आपकी स्किन चमचमा उठेगी।

आइस क्यूब को चेहरे पर मलने के 5 फायदे

1- फेस ग्लो बढ़ेगा (Ice Cube for Face Glow) रोज सुबह उठने के बाद अगर चेहरे पर बर्फ से मसाज करती हैं तो आपके फेस का ग्लो बढ़ने लगता है। इसके लिए, एक आइस क्यूब लें और उसे किसी कपड़े या फिर प्लास्टिक बैग में लपेट कर हल्के हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

2- चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है (Face blood circulation increases) चेहरे पर बर्फ से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इसके चलते स्किन की कई दिक्कतें कम हो जाती है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से चेहरे पर निखार बढ़ता है और साथ ही गर्मी से राहत मिलती है।

3- मुंहासे (acne) चेहरे पर अगर किसी को मुंहासों की समस्या है तो ऐसे में बर्फ आपके काम आ सकता है। बर्फ से चेहरे पर मसाज करने से ये समस्या जल्द ही दूर हो जाती है। इसके लिए पहले चेहरे को साफ कर सुखा लें इसके बाद बर्फ से 10 मिनट तक मसाज करें। कुछ दिनों में लाभ मिलने लगेगा।

4- अगर कोई कंप्यूटर या फोन पर घंटों काम करता है तो इसके चलते उसकी आंखों के आसपास सूजन (eyes swelling) की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कई लोग जब सुबह सो कर उठते हैं तो उनकी आंखें सूजी होती हैं। ऐसे में आंखों के आस-पास बर्फ से मसाज करने से राहत मिलती है और साथ ही आंखों को ठंडक मिलेगी।

5- जलन और रेडनेस (irritation and redness) चेहरे पर जलन की समस्या में आइस क्यूब से मसाज करने से काफी आराम मिलता है, इससे आप काफी रिलेक्स फील करेंगी। इसके साथ ही बर्फ से चेहरे की मसाज करने से गर्मी में होने वाली रेडनेस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj