मीठे बादाम के तेल के 6 फायदे- Mithe Badam ke tel ke 6 fayde

मीठे बादाम के तेल के 6 जबरदस्त  फायदे
मीठे बादाम के तेल के 6 जबरदस्त फायदे

मीठा बादाम (Sweet Almond) सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। मीठा बादाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और इसका तेल भी निकाला जाता है जिसका इस्तेमाल कई दवाओं को बनाने में किया जाता है। मीठे बादाम में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। यह शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ाने वाले तत्वों को नष्ट करने में मदद करते हैं।

मीठे बादाम के तेल के 6 फायदे

1- हड्डियों को मजबूत बनाए (strengthen bones) मीठे बादाम के तेल से मालिश करने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, ये मैग्निशियम से भरपूर होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही मांसपेशियों (Strong Muscles) को भी स्ट्रांग बनाने में मदद करता है।

2- एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज (anti-inflammatory properties) मीठे बादाम के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग होती है जो हमारे स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। ये स्किन पर दरारे, जल और सनबर्न की भी समस्या को दूर करने में उपयोगी है।

3- विटामिन-ई (vitamin-e का अच्छा स्रोत होता है- मीठा बादाम विटामिन-ई का अच्छा स्त्रोत होता है और कई रिसर्च में बताया गया है कि, विटामिन-ई के लेने से दिल से संबंधित बीमारियां, कैंसर और अल्जाइमर होने का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही ये अधिक उम्र में आंखों और दिल को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है।

4- सूजी हुई आंखों की समस्या को दूर करने के लिए मीठे बादाम के तेल (Sweet Almond for swollen eyes)w का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है। ये चेहरे को मॉइस्चराइज करता है। आंखों की सूजन के लिए रात को सोते वक्त अपनी आंखों के आस-पास कुछ तेल लगा लें। इससे काफी आराम मिलेगा।

5- मीठे बादाम का तेल एक अच्छा मॉइस्चराइजर (Moisturizer) का काम कर सकता है। ये चेहरे की झुर्रियों और बढ़ती उम्र में होती धब्बों की समस्या को भी दूर करता है।

6- तैलीय त्वचा (oily skin) की समस्या को दूर करने के लिए मीठे बादाम का तेल लाभ पहुंचा सकता है। ये चेहरे पर से अनावश्यक तेलों की सफाई करता है और साथ ही चेहरे की गंदगी भी साफ करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।