तुलसी गिलोय जूस के फायदे- Tulsi Giloy Juice ke Fayde

ये है तुलसी गिलोय जूस के बेमिसाल फायदे
ये है तुलसी गिलोय जूस के बेमिसाल फायदे

Benefits of Tulsi Giloy Juice in hindi: आयुर्वेद में गिलोय और तुलसी दोनों को ही बेहद ही कारगर जड़ी-बूटी माना गया है। शरीर के स्वास्थ्य के लिए तुलसी और गिलोय दोनों ही लाभकारी हैं। इन दोनों के जरिए कई सारी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। गिलोय में एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं और साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। जो शरीर के इम्युनिटी को मजबूत करने में कारगर हैं। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। तुलसी हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत करती हैं और साथ ही वेट लॉस में भी काफी मददगार है।

तुलसी गिलोय जूस के फायदे

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए (Tulsi Giloy Juice to strengthen immunity)

तुलसी गिलोय जूस के फायदे के बारे में बात करें तो ये दोनों ही हमारे शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं और साथ ही इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा ये फेस और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। क्योंकि, इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो चेहरे के डार्क स्पॉट, पिंपल्स, फाइन लाइंस के साथ ही कई और समस्या को दूर करती हैं।

वेट लॉस के लिए गिलोय तुलसी के जूस (Giloy basil juice for weight loss)

गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी वायरल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो हमारे सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद और कई बीमारियों को दूर भगाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही गिलोय जूस के सेवन से तेजी से वेट लॉस होता है। वहीं, तुलसी जूस के भी सेवन से वजन तेजी से घटता है और साथ ही पाचन क्रिया ठीक रहता है। तुलसी और गिलोय जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर ये दोनों पाचन क्रिया से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही कई साई और समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

तनाव मुक्त (Consumption of Giloy Tulsi juice will remain stress free)

नियमित रूप से तुलसी गिलोय का जूस का सेवन करने से दिल के साथ ही नर्वस सिस्टम भी सही रहता है। तुलसी गिलोय के जूस के सेवन से शारीरिक अंगों पर शांत प्रभाव पड़ता है। ये तनाव और थकान को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को सही ढंग से काम करने और बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर भी निकालते हैं।

कोशिकाओं की रक्षा करते हैं (Giloy Tulsi juice protect the cells)

गिलोय तुलसी का जूस कई पोषक तत्वों और विटामिन से भरा होता है। इसके साथ ही ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत हैं जो कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। साथ ही श्वसन प्रणाली के लिए भी फायदेमंद हैं। तुलसी और गिलोय में विटामिन A और C, जिंक, कैल्शियम, आयरन, क्लोरोफिल के अलावा कई और पोषक तत्व होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।