बेसन की रोटी पाचन में देगी फायदे, जानिए अन्य लाभ

बेसन की रोटी पाचन में देगी फायदे, जानिए अन्य लाभ
बेसन की रोटी पाचन में देगी फायदे, जानिए अन्य लाभ

बेसन हर घर में उपयोग होता। बेसन के बिना खाने की बहुत सी चीजों का बनना नामुमकिन है। बेसन चना की दाल से तैयार किया जाता है। बेसन में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- इसमें कैलोरी व फैट्स कम होते हैं। इसके अलावा, इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, फोलेट और विटामिन बी-6 उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, यह प्रोटीन का भी एक अच्छा स्त्रोत है, इसलिए इसे हर किसी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। यही नहीं जिन लोगों को पाचन की समस्या होती है उन्हें खाने में बेसन का उपयोग करने के लिए कहा जाता है। इसके सेहत के लिए और भी कई सारे लाभ देखने को मिलते हैं। जिसके बारे में हम इस लेख में आपको बताएंगे। तो आइए जानते हैं इससे होने वाले अन्य लाभ।

बेसन की रोटी पाचन में देगी फायदे, जानिए अन्य लाभ - Besan Ki Roti Pachan Me Degi Fayde, Janiye Anya Labh In Hindi

पाचन में है लाभदायक - बेसन की बनी रोटी के सेवन से पाचन (digestion) में लाभ मिलता है। दरअसल बेसन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे खाने को पचाने में आसानी होती है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। यदि किसी का पाचन सही नहीं रहता है, तो उसको बेसन से बनी रोटी खाने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज मरीजों के लिए बेसन की रोटी - बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (glycemic index) बहुत कम मात्रा में होता है। जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज (diabetes) मरीजों को बेसन से बनी रोटी खाने की सलाह दी जाती है।

वजन को करे कम - बेसन में प्रोटीन और फाइबर (Protein and Fiber) की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसको डाइट में शामिल करने की सलाह भी दी जाती है। जब कोई व्यक्ति डाइट करता है, तो वजन को कम करने के लिए प्रोटीन और फाइबर बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए वजन कम करने के लिए गेहूं की जगह, बेसन की रोटी खाने की सलाह दी जाती है।

आयरन की कमी को करे दूर ( Iron deficiency) - बेसन में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। चना से बनने वाला बेसन में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसलिए जिन लोगों में खून की कमी होती है, उन्हें बेसन की बनी रोटी खानी चाहिए ये खून की कमी को दूर करने में मदद करती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now