सर्दी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा अधिक रहता है , इन 4 फलों से करें कंट्रोल

सर्दी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा अधिक रहता है , इन 4 फलों से करें कंट्रोल
सर्दी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा अधिक रहता है , इन 4 फलों से करें कंट्रोल

एक अच्छी सेहत के लिए शरीर का फिट रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आज के समय में लोगों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखने को मिल रही है। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) खून में मौजूद कुदरती चिपचिपा पदार्थ है जो शरीर में कई कार्यों के लिए बेहद जरूरी है। ये शरीर की कोशिकाओं, विटामिन तथा हार्मोन के निर्माण में अहम किरदार निभाता है। ये कोशिका झिल्ली के कामकाज और हार्मोन के स्तर को नॉर्मल रखता है। अच्छी सेहत के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर नॉर्मल रहना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर किसी के शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का सेवन बढ़ जाए तो इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारी, बीपी की समस्या आदि होने का खतरा रहता है।

वहीं, सर्दी का मौसम आते ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। इस मौसम में फास्ट-फूड, जंक फूड,डीप-फ्राइड फूड्स और सैचुरेटेड फैट बैड कोलेस्ट्र्रॉल को बढ़ाते हैं। ऐसे में आप सर्दी के मौसम में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए इन फलों का सेवन कर सकते हैं।

youtube-cover

सर्दी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा अधिक रहता है , इन 4 फलों से करें कंट्रोल : 4 Best Foods That Can Help To Lowering Cholesterol Levels In Hindi

बादाम का सेवन -

बादाम का सेवन हर किसी की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बता दें, बादाम एक ऐसा ड्राईफ्रूट (Dry Fruits) है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद असरदार साबित होता है। इसके साथ ही बादाम का सेवन दिल के रोगों का उपचार करता है।

अखरोट का सेवन -

जिन लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहता है वो अखरोट का सेवन भी कर सकते हैं। बता दें, अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। जिसमें मल्टी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। अखरोट के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।

साबुत अनाज का सेवन -

अगर किसी के शरीर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहता है तो ऐसे में साबुत अनाज का सेवन करें। साबुत अनाज की ब्रेड और मूसली का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में असरदार है। अगर आप फाइबर से भरपूर फूड का सेवन करते हैं, तो इससे पेट को लम्बे समय तक भरा रखने में मदद मिलती हैं और वेट को भी कंट्रोल करते हैं। इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्ऱॉल कंट्रोल होता है।

सेब का सेवन -

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है वो रोजाना एक सेब का सेवन कर सकते हैं। पेक्टिन से भरपूर सेब दिल की सेहत को दुरुस्त करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। सेब में पॉलीफेनोल्स मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now