भैंस का दूध पीने के 7 फायदे

भैंस का दूध पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भैंस का दूध पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन ज्यादातर लोग गाय का दूध पीना पसंद करते हैं। क्योंकि भैंस के दूध (buffalo milk) की तुलना में गाय के दूध को अधिक सेहतमंद बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं गाय के साथ-साथ भैंस के दूध का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। जी हां क्योंकि भैंस के दूध भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भैंस के दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही भैंस का दूध एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं भैंस का दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भैंस का दूध पीने के 7 फायदे- Bhains Ka Doodh Pine Ke Fayde In Hindi

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप अपना वजन बढ़ाना (weight gain) चाहते हैं, तो आपको भैंस के दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भैंस के दूध में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भैंस के दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भैंस के दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर भैंस के दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भैंस के दूध में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप भैंस के दूध का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भैंस के दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भैंस के दूध में सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भैंस के दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी कम होता है। इसलिए अगर आप भैंस के दूध का सेवन करते हैं, तो इससे दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

भैंस के दूध का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि भैंस के दूध में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

भैंस के दूध में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप भैंस के दूध का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava