भीगे चने का पानी के फायदे : Bheege Chane Ka Pani Ke Fayde

भीगे चने का पानी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
भीगे चने का पानी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अंकुरित चना खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। लोग इसका प्रयोग सुबह पानी में भिगोकर करते है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि चने जिस पानी में भिगोकर रखे जाते हैं, उस पानी को पीने (Benefits of soaked gram water) के भी कई फायदे मिलते हैं। इसलिए जिन लोगों को कच्चे चने खाना पसंद नहीं है वह चने का पानी पी सकते हैं, इससे सेहत के लिए जरबदस्त लाभ मिलते हैं।

भीगे चने के पानी से मिलने वाले लाभ (Benefits of soaked gram water In Hindi)

1 . इम्युनिटी - रोजाना सुबह खाली पेट कच्चे चने के पानी का सेवन करने से शरीर तमाम तरह की बीमारियों से बचा रहता है और बार-बार बीमार होने का खतरा भी कम रहता है। इससे साथ ही इससे आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी।

2 . ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है - रोजाना चने का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद होता है।

3 . वजन घटाने के लिए - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन लोगों को रोज भीगे चने का पानी पीना चाहिए। इसको पीने से थकान और कमज़ोरी भी महसूस नहीं होती है और पेट भी काफी समय तक भरा हुआ सा महसूस होता है।

4 . कब्ज़ की परेशानी - भीगे चने का पानी कब्ज़ को दूर करने और पेट को साफ़ करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही गैस, अपच जैसी दिक्कतों से भी निजात दिलाता है।

5 . स्किन के लिए - भीगे चने का पानी स्किन को अंदरूनी तौर पर साफ करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now