भीगी मूंगफली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

भीगी मूंगफली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगी मूंगफली खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली (Peanut) का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी भीगी मूंगफली (soaked peanuts) का सेवन किया है, भीगी मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगी मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही भीगी मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ई, विटामिन बी6 और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप भीगी मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है, तो आइए जानते हैं भीगी मूंगफली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगी मूंगफली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Bhigi Mungfali Khane Se Milte Hai Ye Fayde In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

भीगी मूंगफली का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगी मूंगफली कैल्शियम से भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए भीगी मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगी मूंगफली का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी आयरन (Iron) की कमी के कारण होती है, लेकिन शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप भीगी मूंगफली का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगी मूंगफली में आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

मांसपेशियां होती है मजबूत

भीगी मूंगफली का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से भीगी मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी मांसपेशियों का विकास बेहतर तरीके से होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

भीगी मूंगफली का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भीगी मूंगफली में विटामिन ई, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए भीगी मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगी मूंगफली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications