पालक को उबालकर उसके पानी का करें सेवन, कई खतरनाक बीमारियों से मिलेगा छुटकारा 

पालक को उबालकर उसके पानी का करें सेवन, कई खतरनाक बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
पालक को उबालकर उसके पानी का करें सेवन, कई खतरनाक बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

पालक Spinach एक बहुत ही पौष्टिक साग है। जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक के सेवन से आप खुद को बहुत तरीके से फिट रख सकते हैं। पालक में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, रेशा, खनिज, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन A, विटामिन C कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम ये सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक का सेवन आप बहुत तरह से कर सकते हैं। इसकी सब्जी, सलाद, सूप और जूस बनाकर भी पिया जा सकता है। अगर आप पालक को उबालकर उसके पानी का सेवन करते हैं, तो आप कई खतरनाक बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। आज हम आपको पालक की इसी खूबी के बारे में बताएँगे। तो चलिए जानते हैं।

पालक को उबालकर उसके पानी का करें सेवन, कई खतरनाक बीमारियों से मिलेगा छुटकारा Boil spinach and consume its water, you will get rid of many dangerous diseases in hindi

कोलेस्ट्रॉल को करे कम (Reduce cholesterol) - पालक को उबालकर उसके पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

बूस्ट इम्यूनिटी (Boost Immunity) - पालक को उबालकर उसके पानी का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है। इसका अगर नियमित सेवन किया जाए, तो आपका शरीर कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो सकता है। दरअसल पालक में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर के सभी टॉक्सिन को बाहर निकालकर इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

आंखों की रोशनी के लिए (Good for eyesight) - पालक का पानी पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है। पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह रतौंधी मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करता है।

खून बढ़ाये (Increase blood) - पालक में आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह इसके पानी का सेवन करने से खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। जिन लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें इसका पानी पीना चाहिए।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखे (Control blood pressure) पालक में नाइट्रेट नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करते है। इसके अलावा ये मैग्नीशियम, पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं.।हाई बीपी के रोगियों को पालक का पानी काफी फायदा पहुंचा सकता है। इससे दिल के रोगों के जोखिम को भी कम करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद (Good for digestion) - पाचन के लिए पालक का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद (Beneficial for skin) - त्वचा के लिए पालक को उबालकर उसका पानी पीने से त्वचा में ग्लो आता है। इससे एक्ने की समस्या भी दूर होती है। क्योंकि पालक में इतने गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा जवां और सुंदर बनती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki