आंत का कैंसर हो सकता है घातक, पहचानिये इसके लक्षण 

आंत का कैंसर हो सकता है घातक, पहचानिये इसके लक्षण
आंत का कैंसर हो सकता है घातक, पहचानिये इसके लक्षण

हमारी दिनचर्या, खानपान में परिवर्तन आने की वजह से कई तरह की घातक बीमारियां सामने आ रही हैं। जिसमें से सबसे घातक है कैंसर। कैंसर शरीर के किसी भी पार्ट में हो सकता है। इसलिए आज हम बात करेंगे आंत के कैंसर के बारे में, आंतों का कैंसर आजकल तेजी से फैल रहा है और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है, वो है हमारा खानपान और बदल्ती दिनचर्या। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में रेड मीट, वसायुक्त खाना, कम फाइबर वाला भोजन खाना, प्रोसेस्ड मीट अधिक खाना, इनका सेवन कर रहे हैं, तो कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मोटापा, सिगरेट, शराब का सेवन, डायबिटीज इनके कारण भी कैंसर का खतरा हो सकता है।

आंत कैंसर के लक्षण Bowel cancer symptoms

अन्य कैंसर की तरह आंतों का कैंसर भी शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखता है। कैंसर की स्टेज बढ़ने के साथ साथ लक्षण भी दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। लक्षणों की बात करें तो, शौच करने का रूटीन चेंज होना, कब्ज बढ़ना, पेट का ढंग से साफ नहीं होना, भूख न लगना, लगातार कमजोरी और थकान रहना, वजन का तेजी से कम होना, लूज मोशन होना, एनीमिया होना, पेट में तेज दर्द या बेचैनी रहना, शौच में लाल या काले रंग के ब्लड के स्पॉट आना आंतों के कैंसर के लक्षण हैं।

अगर आपको भी इस तरह के कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इसकी जांच के लिए डॉक्टर शौच की जांच के लिए भेजते हैं या बायोप्सी करने की सलाह भी दी जाती है। अगर आपको इसके लक्षणों की पहचान हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।