ब्राह्मी के फायदे

ब्राह्मी के फायदे (sportskeeda Hindi)
ब्राह्मी के फायदे (sportskeeda Hindi)

हमारे आस-पास बहुत सी ऐसी नेचुरल चीजें पाई जाती है, जो गुणों से भरपूर हैं। इसी में से एक है ब्राह्मी, ये एक औषधीय पौधा है, जो भूमि पर फैलकर बड़ा होता है। इस पौधे के तने, पत्ते और फूलों को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। मानसिक रोगों में ब्राह्मी के पत्तों का चूर्ण लाभदायक माना जाता है। ब्राह्मी (Brahmi Health Benefits) का इस्तेमाल ब्राह्मी बुद्धिवर्धक, पित्तनाशक, मजबूत याददाश्त, ठंडक देने के साथ शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए किया जाता है। ब्राह्मी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। तो चलिए जानते है ब्राह्मी के फायदों के बारे में।

youtube-cover

ब्राह्मी के फायदे : Brahmi Ke Fayde In Hindi

डायबिटीज के लिए -

ब्राह्मी का सेवन टाइप 2 डायबिटीज (diabetes) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। ब्राह्मी में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। जो शुगर को नियंत्रित कर डायबिटीज के खतरे को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

दिल के लिए -

ब्राह्मी एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसको दिल (Heart) की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ब्राह्मी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

तनाव के लिए -

ब्राह्मी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे एक एडाप्टोजेन जड़ी-बूटी माना जाता है, जो तनाव (Tension) को कम करने में व्यक्ति की मदद कर सकती है।

कफ के लिए -

अगर आप कफ (phlegm) की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में ब्राह्मी का सेवन कर सकते हैं। ब्राह्मी के चूर्ण का इस्तेमाल करने से कफ की समस्या को दूर किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now