ब्रोकली के नुकसान

ब्रोकली के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
ब्रोकली के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

हर किसी को कहा जाता है व्यक्ति को रोजाना हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहती है। ऐसे में सेहत के लिए ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कुछ समस्याओं में आपको ब्रोकली खाने से परहेज करना चाहिए। ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन अगर आप इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। जानते हैं ब्रोकली side effects-of broccoli के नुकसान।

ब्रोकली के नुकसान : Broccoli Ke Nuksan In Hindi

शरीर में एलर्जी की समस्या - अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करता है तो इससे एलर्जी भी हो सकती है। इससे खुजली, त्वचा का लाल होना या त्वचा पर दाने होने की प्रॉब्लम हो जाएगी।

गैस की समस्या हो सकती है - ब्रोकली के अधिक सेवन से गैस Gas, पेट फूलने और जलन की समस्या हो सकती है। ब्रोकली के अंदर फाइबर मौजूद होता है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसस कब्ज, एसिडिटी और दस्त की समस्या हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर में हानिकारक - जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लो Low Blood Pressure हो तो ऐसे में ब्रोकली के सेवन से ब्लड प्रेशर ओर कम हो सकता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें।

प्रेग्नेंसी में नुकसान हो सकता है - जब कोई महिला गर्भवती Pregnancy होती है, तो उसे अपने खाने पीने की चीजों का बहुत ध्यान रखना होता है। ऐसे में प्रेगनेंसी के समय में महिलाओं को अधिक मात्रा में ब्रोकली के सेवन से बचना चाहिए। इससे मां और बच्चे दोनों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।वहीं, हमेशा ताजी ब्रोकली का सेवन ही करें और कच्ची ब्रोकली का सेवन न करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan