ब्राउन ब्रेड के फायदे - Brown Bread Ke Fayde

ब्राउन ब्रेड के फायदे (फोटो- thehealthsite.com )
ब्राउन ब्रेड के फायदे (फोटो- thehealthsite.com )

वाइट ब्रेड (White bread) का सेवन तो सभी कोई करता है। लेकिन क्या आपने कभी ब्राउन ब्रेड (Brown bread) खाया है। ब्राउन ब्रेट वाइट ब्रेड के मुकाबले अधिक पौष्टिक माना जाता है। क्योंकि ब्राउन ब्रेड आटे का और वाइट ब्रेड मैदा का बनता है। इसलिए ब्राउन ब्रेड का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जात है। ब्राउन ब्रेड में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, ज़िंक, क़ॉपर और मैगनीज़ जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। जानिए ब्राउन ब्रेड खाने के फायदे के बारे में।

ब्राउन ब्रेड के फायदे (Brown Bread Ke Fayde In Hindi)

शरीर को मिलती है एनर्जी

ब्राउन ब्रेड आटे से बना होता है। इसलिए यह आसानी से पच जाता है। साथ ही इसको खाने से शरीर में एनर्जी (Energy) मिलती है। कई लोग ब्राउन ब्रेड का सेवन सुबह के नाश्ते में करते हैं। क्योंकि यह बहुत हेल्दी नाश्ता माना जाता है।

वजन होता है कम

वजन कम करने के लिए ब्राउन ब्रेड का सेवन करना चाहिए। ब्राउन ब्रेड वजन को कम करने में काफी लाभदायक साबित होते हैं। क्योंकि इसमें गेंहू की अधिक मात्रा होती है।

शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

ब्राउन ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता है। इसलिए ब्राउन ब्रे़ड डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शुगर लेवल (Sugar Level) कंट्रोल में रहता है।

दांतों और मसूड़ों को करता है मजबूत

ब्राउन ब्रेड साबूत अनाज से बनता है। जो दांतों और मसूड़ों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से दांत सड़ते नहीं हैं। साथ ही मजबूत भी होते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

जो लोग दिल संबंधी बीमारी से ग्रसित होते हैं, उनको ब्राउन ब्रेड का ही सेवन करना चाहिए। ब्राउन ब्रेड के सेवन से हार्ट (Heart) मजबूत होता है। साथ ही यह हार्ट मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava