क्या डायबिटीज में चुकंदर खाना चाहिए ? जानें चुकंदर खाने के अन्य फायदे-Can Diabetic Patients Eat Beetroot 

क्या डायबिटीज में चुकंदर खाना चाहिए ? जानें चुकंदर खाने के अन्य फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
क्या डायबिटीज में चुकंदर खाना चाहिए ? जानें चुकंदर खाने के अन्य फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि शुगर में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि डायबिटीज के मरीज अगर अधिक मीठा या स्टार्ची फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीज चुकंदर (Beetroot) का सेवन कर सकते हैं ? चुकंदर का सेवन वैसे तो सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या चुकंदर का सेवन डायबिटीज के मरीजों को भी लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं क्या डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर खाना चाहिए या नहीं।

क्या डायबिटीज में चुकंदर खाना चाहिए ? जानें चुकंदर खाने के अन्य फायदे- Can Diabetic Patients Eat Beetroot In Hindi

क्या डायबिटीज में चुकंदर खाना चाहिए ?

जी हां डायबिटीज में चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज में चुकंदर का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही चुकंदर का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

चुकंदर खाने के फायदे

1- शरीर में एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी की शिकायत होने पर चुकंदर का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

2- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। क्योंकि चुकंदर में नाइट्रेट्स पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

3- चुकंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए चुकंदर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। साथ ही दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

5- आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चुकंदर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चुकंदर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

6- चुकंदर का सेवन स्किन को हेल्दी (Healthy Skin) रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में विटामिन सी मौजूद होता है, जो स्किन को हानिकारक रसायन पदार्थ और धूप की किरणों से बचाने में मदद करता है। साथ ही चुकंदर का सेवन स्किन पर ग्लो लाने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।