क्या अचार खाने से आप नपुंसक हो सकते हैं?: Kya Achaar Khaane Se Aap Napunsak Ho Sakte Hain?

अचार से आपके खाने में एक अलग ही स्वाद आता है पर क्या ये अच्छा है? (फोटो: Hindi News18)
अचार से आपके खाने में एक अलग ही स्वाद आता है पर क्या ये अच्छा है? (फोटो: Hindi News18)

अगर आप आर्टिकल के टाइटल के कारण ही इसे पढ़ने आए हैं तो आपको जवाब बता दें कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है। ऐसा किसी अफवाह या किसी उड़ती हुई खबर के आधार पर नहीं बताया जा रहा है बल्कि इसके पीछे एक महत्वपूर्ण कारण है। ये बात महिलाओं पर लागू नहीं होती है लेकिन पुरुषों के लिए इसको पढ़ना बेहद जरूरी है।

ऐसा नहीं है कि हर अचार से ऐसा होता है लेकिन कुछ या यूँ कहें कि एक अचार ऐसा है जिसपर अध्ययन करने के बाद ये बात साबित हो जाती है कि अगर आप उसका सेवन अधिक करते हैं या लंबे समय तक करते हैं तो आपको ये परेशानी पेश आ सकती है। नींबू और आंवले का अचार तो सेहत के लिए अच्छा होता है।

अगर ऐसा है तो क्या कोई ऐसा फल है जिसके अचार से आपकी सेक्सुअल शक्ति या सेक्स करने की इच्छा खत्म हो जाती है? क्या इसकी वजह से नाइटफाल भी होता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको उससे जुड़ी सारी जानकारी देने वाले हैं जो आपके काम आएगी।

क्या अचार खाने से आप नपुंसक हो सकते हैं?: Kya Achaar Khaane Se Aap Napunsak Ho Sakte Hain?

आम का अचार: Mango Pickle

आम के अचार में असटामिप्रिड (Acetamiprid) पाया जाता है जिसके सेवन से आप नपुंसक भी हो सकते हैं। ये बात एक शोध के बाद कही गयी और इसमें ये पाया गया कि लोगों ने जब आम के अचार का सेवन किया तो उससे उनके अंदर धीरे धीरे ऐसे लक्षण देखने को मिले जो उन्हें नपुंसक बना सकते थे।

इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी बदलाव या परिणाम एक ही दिन में नहीं आता है। वो अपने होने के संकेत देता है लेकिन जब आप उन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं तो उसका परिणाम आपके सामने किसी परेशानी के रूप में आता है। आम का अचार खाना खराब नहीं है लेकिन लगातार और अधिक मात्रा में खाते रहने से आपको ना सिर्फ अपने सेक्स करने की इच्छा, और स्पर्म काउंट में कमी आ सकती है बल्कि ये नाइटफाल भी करवा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)