पीठ दर्द के कारण और उपाय

पीठ दर्द के कारण और उपाय (sportskeeda Hindi)
पीठ दर्द के कारण और उपाय (sportskeeda Hindi)

आज के समय में लोगों को पीठ दर्द (Back Pain) की समस्या बहुत होने लगी है। इसके पीछे का कारण लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करना, व्यायाम ना करना, पीठ में चोट लगना हो सकती है। पीठ दर्द का असर रीढ़ की हड्डी पर देखने को मिलता है जो बाद में जाकर गंभीर बीमारी का रुप ले सकती है। इसलिए समय रहते पीठ दर्द की समस्या को दूर करना चाहिए और ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। जानते हैं किन कारण की वजह से हो सकता है पीठ दर्द और क्या है इसके उपचार।

youtube-cover

पीठ दर्द के कारण : Causes For Back Pain In Hindi

पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आना -

अक्सर वजन उठाते समय पीठ में दर्द हो जाता है। वहीं अगर कोई एक ही स्थान पर लंबे समय तक बैठा रहे तो भी पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

चोट लगना -

आज कल लोगों को डिस्क की बहुत समस्या देखने को मिलती है इसके पीछे के ज्यादातर कारण चोट लगना होता है।

गठिया की बीमारी -

जिन लोगों को गठिया की समस्या रहती है उनको अक्सर पीठ दर्द की समस्या रहती है।

पीठ दर्द दूर करने के उपाय - Remedies For Back Pain In Hindi

व्यायाम करें -

अगर पीठ दर्द की ज्यादा गंभीर समस्या नहीं है तो इसे व्यायाम से भी सही किया जा सकता है। पीठ का व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। व्यायाम करने से शरीर की ऐंठन और चोट की परेशानी से राहत मिलती है।

मोटापा दूर करें -

कभी-कभी बढ़ता वजन भी पीठ दर्द का कारण हो सकता है इसलिए सबसे पहले मोटापे को दूर करना चाहिए। शरीर का ज्यादा वजन व्यक्ति की पीठ को कमजोर बना देता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now