बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है? जानें 3 कारण

बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है? जानें 3 कारण (sportskeeda Hindi)
बच्चेदानी में सूजन क्यों होती है? जानें 3 कारण (sportskeeda Hindi)

एक महिला को अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें महिलाओं को गर्भाशय यानी बच्चेदानी (Uterus) से भी जुड़ी दिक्कते झेलनी पड़ती हैं। कोई महिला बच्चेदानी में दर्द, कोई बच्चेदानी में छाले, तो कोई बच्चेदानी में इंफेक्शन जैसी समस्याओं से जूझती है। इसके अलावा, बच्चेदानी में सूजन भी महिलाओं में होने वाली एक समस्या है। बता दें, बच्चेदानी में सूजन (Swelling) कई कारणों से हो सकती है। इस स्थिति बढ़ा हुआ गर्भाशय भी कहा जाता है। आपको बता दें कि Uterus में जब सिस्ट या गांठ बड़ी हो जाती हैं, तो यह भी सूजन का कारण बन सकती है। जानते हैं इसके क्या कारण हो सकते हैं।

youtube-cover

बच्चेदानी में सूजन होने के कारण - Bachedani me Swelling ke Karan

फाइब्रॉएड -

फाइब्रॉएड, (fibroid) बच्चेदानी में सूजन का एक मुख्य कारण हो सकता है। फाइब्रॉएड छोटी गांठें (knots) होती हैं, जो गर्भाशय की दीवारों पर होती हैं। वैसे तो आज के समय में महिलाओं में फाइब्रॉएड की समस्या बेहद आम है। आपको बता दें कि फाइब्रॉइड होने पर मूत्राशय और मलाशय पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से बच्चेदानी में सूजन आ सकती है।

एडेनोमायोसिस -

एडेनोमायोसिस (adenomyosis) भी गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन का एक कारण हो सकता है। एडेनोमायोमा, गर्भाशय की दीवार का एक सूजा हुआ हिस्सा होता है, जो दर्दनाक हो सकता है।

एंडोमेट्रियल कैंसर -

एंडोमेट्रियल कैंसर (endometrial cancer) एक प्रकार का कैंसर है, जिसमें गर्भाशय की कोशिकाओं में वृद्धि होने लगती है। यह गर्भाशय या बच्चेदानी में सूजन का भी एक कारण होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now