चक्र फूल के 6 फायदे और 3 नुकसान

चक्र फूल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चक्र फूल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चक्र फूल (Star anise) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चक्र फूल का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है, जी हां क्योंकि चक्र फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। चक्र फूल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि चक्र फूल एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं, लेकिन चक्र फूल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं चक्र फूल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

चक्र फूल के 6 फायदे और 3 नुकसान-Chakra Phool Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

चक्र फूल के फायदे

1- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर चक्र फूल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चक्र फूल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

2- अगर आप पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो आपको चक्र फूल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चक्र फूल का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच, गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

3- चक्र फूल में विटामिन सी के साथ-साथ एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होता है, इसलिए अगर आप चक्र फूल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर अगर आप चक्र फूल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होता है, जो सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करता है।

5- चक्र फूल का इस्तेमाल त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चक्र फूल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप चक्र फूल और शहद का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्या दूर होती है।

6- चक्र फूल का उपयोग बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चक्र फूल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप बालों में लगाने के लिए चक्र फूल के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल घने और मजबूत होते हैं।

चक्र फूल के नुकसान

1- चक्र फूल का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है।

2- चक्र फूल का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

3- चक्र फूल का अधिक मात्रा में सेवन ह्रदय की गति को सामान्य से धीमा कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava