चने की दाल खाने के 6 फायदे

चने की दाल खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चने की दाल खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चने की दाल (Chana Dal) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चना का दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार साबित होता है। साथ ही चने की दाल में विटामिन बी1, विटामिन बी5, विटामिन के, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए चने की दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं चने की दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चने की दाल खाने के 6 फायदे-Chane Ki Dal Khane Ke Fayde In Hindi

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

कमजोरी और थकान महसूस होने पर चने की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने का दाल जिंक, आयरन, फोलेट जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोज एक कटोरी चने की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है।

हड्डियां होती है मजबूत

चने की दाल में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक कटोरी चने की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही चने की दाल का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चने की दाल में प्रोटीन और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप चने की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए चने की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने की दाल में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए चने की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने की दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर चने की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने की दाल में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।