छाती के बीच में दर्द होना: Chaati Ke Beech Mein Dard Hona

फोटो- Boldsky
फोटो- Boldsky

आजकल लोगों को तेज मसाले वाला चटकदार खाना पसंद होता है, लेकिन इसकी वजह से कई बार लोगों को छाती में दर्द होने लगता है। छाती में दर्द के कई अलग कारण होते हैं, जिसका व्यक्ति को पता नहीं होता। इसलिए छाती के दर्द को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्यों यह दर्द जानलेवा भी हो सकता है। जानते हैं क्यों होता है छाती में दर्द।

क्यों होता है छाती के बीच में दर्द -

वैसे तो छाती में दर्द होने के दो कारण होने से पहले एसिडिटी की वजह से औऱ दूसरा हार्ट की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बाधित होना। एसिडिटी का दर्द कुछ पल के लिए होता है कुछ समय में सही हो जाता है, लेकिन अगर हार्ट से जुड़ी किसी परेशानी के कारण दर्द हो रहा है तो यह गंभीर हो सकता है। यह हार्ट अटैक भी हो सकता है। इसके अलावा छाती की मांसपेशियों में खिंचाव और फेफड़ों से जुड़े किसी रोग के कारण यह दर्द हो सकता है।

छाती में गैस या एसिडिटी के लक्षण -

सीने में जलन - अगर आपके शरीर में किसी भी प्रकार की हानि होगी तो उसका सबसे पहला असर आपके पेट में देखने को मिलेगा। आपके द्वारा खाया गया भोजन ही जलन पैदा करेगा और आपको उसका असर छाती में महसूस होगा।

बार-बार खट्टी डकार का आना - अगर बार-बार किसी को खट्टी डकार आ रही है तो इसका कारण शरीर में पाचनतंत्र बिगड़ जाता है। इसकी वजह से आपको कुछ भी खाने का मन नहीं होता।

पेट का भारी लगना - यदि आपका पेट भारी लग रहा है तो इसका एक प्रमुख कारण आपकी सेहत है और गलत तरीके से या अधिक खाया गया खाना है। ऐसे में जरूरी है कि आप खाने को पचाने के लिए सलाद का सेवन करें और खाने को चबाकर खाएं।

छाती में गैस दर्द दूर करने के घरेलू तरीके -

मुलैठी का सेवन- अगर किसी के सीने में जलन की समस्या हो रही है तो उसे दूर करने के लिए मुलैठी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से जलन में तुरंत आराम मिलता है।

पुदीना- पेट को आराम देने के लिए पुदीना बहुत लाभकारी है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है। इसके सेवन से सीने की जलन से राहत मिलती है। पेट दर्द में बहुत लाभकारी है पुदीना।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।