च्यूइंग गम चबाने के फायदे

च्यूइंग गम चबाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
च्यूइंग गम चबाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

बहुत से लोगों को च्यूइंग गम Chewing Gum चबाना पसंद होता है। अक्सर देखा जाता है उनके मुंह में हमेशा च्यूइंग गम होती है। लेकिन बात अगर बच्चों की करें तो उनके लिए च्यूइंग गम खाना मना होता है, क्योंकि अगर च्यूइंग गम गले में चली गई तो इसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती है। हालांकि बड़ों के लिए च्यूइंग गम चबाने के कई फायदे भी हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। तो चलिए जानते हैं च्यूइंग गम Chewing Gum चबाने के फायदे।

च्यूइंग गम चबाने के फायदे : Chewing Gum Chabane Ke Fayde In Hindi

दिमाग तक अच्छे से पहुंचता है खून - अगर कोई व्यक्ति खाने के बाद च्यूइंग गम चबाता है तो उसे भूख कम लगती है। वहीं, च्यूइंग गम चबाने के दौरान दिमाग तक खून का प्रवाह अच्छे से होता है।

याददाश्त मजबूत होती है - आपको बता दें, च्यूइंग गम चबाने से शॉर्ट टर्म मेमोरी की समस्या में करीब 35 फीसदी का सुधार होता है।

तनाव कम होता है - अगर किसी व्यक्ति को तनाव रहता है तो इसके लिए उसे च्यूइंग गम चबाने की सलाह दी जाती है। च्यूइंग गम चबाने से तनाव कम होता है और लोग अच्छा महसूस करते हैं। साथ ही इसे चबाने के दौरान घबराहट भी महसूस नहीं होती।

पाचन क्रिया होती है बेहतर - च्यूइंग गम का एक फायदा ये भी है कि इसे चबाने के दौरान मुंह में अधिक सालाइवा थूक आता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है - अगर कोई व्यक्ति शरीर से फैट कम करना चाहता है तो इसके लिए च्यूइंग गम चबाना फायदेमंद होता है। इससे काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है, और चेहरे का फैट कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now