चिरौंजी के 5 उपयोग, 5 फायदे

चिरौंजी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चिरौंजी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चिरौंजी (Chironji) का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिरौंजी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चिरौंजी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि चिरौंजी में प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं चिरौंजी के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

चिरौंजी के 5 उपयोग, 5 फायदे-Chironji Ke Upyog, Fayde In Hindi

चिरौंजी के उपयोग

1- चिरौंजी का उपयोग खीर बनाने के लिए किया जा सकता है

2- चिरौंजी का उपयोग स्वादिष्ट लड्डू बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- चिरौंजी के दानों को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

4- चिरौंजी का हलवा बनाया जा सकता है।

5- ओट्स या दलिया में चिरौंजी को डालकर खाया जा सकता है।

चिरौंजी के फायदे

1- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज चिरौंजी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिरौंजी में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

2- चिरौंजी प्रोटीन और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप चिरौंजी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर चिरौंजी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिरौंजी में मल को ढीला करने वाला गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप चिरौंजी का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

4- सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सिर दर्द की शिकायत होने पर अगर आप चिरौंजी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिरौंजी में एनाल्जेसिक (दर्दनिवारक) प्रभाव पाया जाता है, जो दर्द को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

5- सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या भी एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप चिरौंजी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava