जानिए कोलेस्ट्रॉल की नार्मल रेंज, लक्षण और घरेलू उपचार-Janiye Cholesterol Ki Normal Range, Lakshan Aur Gharelu Upchar

जानिए कोलेस्ट्रॉल की नार्मल रेंज, लक्षण और घरेलू उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए कोलेस्ट्रॉल की नार्मल रेंज, लक्षण और घरेलू उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की बीमारी बढ़ती जा रही है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला अच्छा कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) जो एक अच्छे स्वास्थ के लिए बहुत जरूरी होता है, वहीं, दूसरा खराब कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) जो हार्ट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण होता है। बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की नार्मल रेंज 200 mg/dl या 200 mg/dl से कम होनी चाहिए, अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर 200 mg/dl से 239 mg/dl है, तो यह एक जोखिम स्तर है, वहीं, अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर 240 mg/dl से अधिक है, तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। जानिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या-क्या लक्षण होते हैं।

जानिए कोलेस्ट्रॉल की नार्मल रेंज, लक्षण और घरेलू उपचार (Janiye Cholesterol Ki Normal Range, Lakshan Aur Gharelu Upchar In Hindi)

कोलेस्ट्रॉल हाई होने के लक्षण

  • हाथों पैरों का सुन्न होना
  • हाथों पैरों का ठंंडा रहना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना
  • अचानक से वजन बढ़ना
  • एड़ियों में दर्द होना
  • त्वचा और नाखून का रंग बदलना
  • आंखों में पीले रंग का फैट जमा होना
  • आंखों की पुतली के नीचे या ऊपर एक रिंग जैसा दिखाई देना कोलेस्ट्रॉल हाई होने के लक्षण होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के घरेलू उपचार

लहसुन का सेवन होता है फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ गया हो, तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।

प्याज का करना चाहिए सेवन

प्याज (Onion) का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होते हैं। प्याज शरीर में जमें खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

अलसी के बीज होते हैं फायदेमंद

शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए अलसी के बीज (Flaxseeds) काफी फायदेमंद साबित होते हैं। क्योंकि अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

ओट्स का करना चाहिए सेवन

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होता है, उनको सुबह के नाश्ते में रोजाना ओट्स (Oats) का सेवन करना चाहिए। ओट्स में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

सेब का सिरका होता है फायदेमंद

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया हो, तो उसे रोजाना एक गिलास पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

सेब का करना चाहिए सेवन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सेब (Apple) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक सेब का सेवन करता है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।

नींबू का सेवन होता है फायदेमंद

नींबू (Lemon) का सेवन भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को जमने नहीं देता है। क्योंकि नींबू या किसी भी खट्टे फलों में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देते हैं।

30 मिनट पैदल चलना

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए एक्सरसाइज (Exercise) करना या पैदल चलना बहुत जरूरी होता है। अगर कोई रोजाना 30 मिनट पैदल चलता है, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी कम होता है। साथ ही रोजाना 30 मिनट तक एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava