चुकंदर के पत्ते के 5 फायदे

चुकंदर के पत्ते के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चुकंदर के पत्ते के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चुकंदर का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चुकंदर आयरन और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चुकंदर की तरह चुकंदर के पत्तों (beetroot leaves) का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। जी हां क्योंकि चुकंदर की तरह चुकंदर के पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चुकंदर के पत्ते का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि चुकंदर के पत्तों में भी भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं चुकंदर के पत्ते के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चुकंदर के पत्ते के 5 फायदे-Chukandar Ke Patte Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

चुकंदर के पत्ते आयरन, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर चुकंदर के साथ-साथ चुकंदर की पत्तों का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के पत्ते भी आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

चुकंदर के पत्तों का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर के पत्ते कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं, जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

चुकंदर के पत्तों का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चुकंदर के पत्ते विटामिन से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से स्किन पर निखार भी आता है।

बालों के लिए फायदेमंद

चुकंदर के पत्तों का इस्तेमाल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप चुकंदर के पत्ते का पेस्ट बनाकर बालों में लगाते हैं, तो इससे बाल झड़ने (Hair fall) की समस्या दूर होती है। साथ ही बाल घने और मजबूत भी होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava