आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान पान की वजह से ज्यादातर लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उसी में से एक कब्ज (Constipation) की बीमारी है। कब्ज की शिकायत होने पर पेट साफ नहीं हो पाता है और मल जमने लगता है। मल जमने की वजह से एसिडिटी, पेट में भारीपन और सिर दर्द जैसी शिकायत हो जाती है। साथ ही कब्ज की समस्या ज्यादा दिन तक बने रहने से पाचन तंत्र भी कमजोर हो सकता है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज के लक्षण, कारण क्या क्या होते हैं और कब्ज की शिकायत को दूर कैसे किया जा सकता है।
कब्ज के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय (Kabj Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Upaay In Hindi)
कब्ज के लक्षण
- पेट दर्द होना
- पेट में भारीपन महसूस होना
- पेट में सूजन
- भूख न लगना
- उल्टी की शिकायत होना
- जीभ सफेद हो जाना
- मुंह में बार-बार छाले होना
- कमजोरी महसूस होना
- मल त्याग करते समय अधिक जोर लगाना
कब्ज के कारण
- एक्सरसाइज न करना
- दिनचर्या में परिवर्तन होना
- फाइबर वाले आहारों का कम सेवन करना
- पानी की कमी होना
- तनाव अधिक लेना
- खाना बिना चबाएं खाना
- शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होना
कब्ज की शिकायत दूर करने के घरेलू उपाय
1- कब्ज की शिकायत होने पर नींबू (Lemon) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। इसके लिए एक गिलास पानी में नींबू और काला नमक मिलाकर पीना चाहिए।
2- कब्ज की शिकायत होने पर रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।
3- शहद (Honey) का सेवन भी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए।
4- पपीता (Papaya) का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। क्योंकि पपीता में फाइबर के साथ-साथ विटामिन डी भी मौजूद होता है, इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में पपीता का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।
5- कब्ज की शिकायत शरीर में पानी की कमी के कारण भी होती है। इसलिए अगर किसी को कब्ज की शिकायत है, तो उसे रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए।
6- कब्ज की शिकायत फाइबर की कमी के कारण भी होती है। ऐसे में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप हरी सब्जियों और फलों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि हरी सब्जियां और फल दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं।
7- कब्ज की शिकायत होने पर त्रिफला (Triphala) का सेवन रामबाण माना जाता है। क्योंकि त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। इसके लिए गुनगुने पानी के साथ रोजाना एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए।
8- मुनक्का (Munakka) का सेवन करने से भी कब्ज की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मुनक्का में फाइबर मौजूद होता है। इसके लिए 4-5 मुनक्का को रात में ही पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।