चुकंदर से बनी इन 5 चीजों का सेवन करें, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

चुकंदर से बनी इन चीजों का सेवन करें, मिलेंगे ढेर सारे फायदे
चुकंदर से बनी इन चीजों का सेवन करें, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

चुकंदर का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, नेचुरल शुगर और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं चुकंदर विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। कई लोगों को चुकंदर का स्वाद न पसंद होने के कारण इसका सेवन नहीं कर पाते, जिससे इसके लाभ उन्हें नहीं मिल पाते हैं। लेकिन अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो चुकंदर से बनी इन चीजों का सेवन कर सकते हैं और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए आगे के लेख में जानते हैं चुकंदर से बनी ये खाने की चीजों के बारे में-

youtube-cover

चुकंदर से बनी इन चीजों का सेवन करें, मिलेंगे ढेर सारे फायदे Consume these 5 things made from beetroot, get all the remaining benefits in hindi

चुकंदर की रोटी (Beetroot roti / chapati) - चुकंदर से बनी रोटी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप चुकंदर का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए आप चुकंदर को उबाल लें और इसको पीस के आटे में मिलाकर रोटी बनाएं। इससे चुकंदर का स्वाद भी नहीं आएगा और इसके लाभ भी आपको मिलेंगे।

चुकंदर का हलवा (Beetroot halwa) - चुकंदर से बना हलवा भी पौष्टिक होता है। इसके लिए आप चुकंदर को घिसें और इसको कढ़ाई में डालकर घी के साथ पाकाएं। मीठा करने के लिए इसमें आप ब्राउन शुगर या गुड़ डाल सकते हैं। एक बार जब हलवा तैयार हो जाए, तो उसमें ड्राई फ्रूट डालकर सेवन करें।

चुकंदर का रायता (Beetroot raita) - चुकंदर का रायता भी सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होता है। अगर आप चुकंदर को पीसकर दही में डालकर खाते हैं, तो इसके फायदे आपको देखने को मिल सकते हैं। जिस तरह से आप रायता बनाते हैं उसी प्रकार से चुकंदर का रायता भी तैयार करें और सेवन करें।

चुकंदर डोसा (Beetroot dosa) - अगर आप पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो चुकंदर डोसे का भी सेवन कर सकते हैं। चुकंदर डोसा बनाने के लिए आप सबसे पहले डोसे का बैटर तैयार करें, इसके बाद इसमें चुकंदर को पीसकर डालें और फिर इसका डोसा बनाएं।

चुकंदर चीला (Beetroot chilla) - चुकंदर से बने चीला का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप इस चीले को बेसन, आटा या किसी भी तरह के आटे से बना सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now