गर्मियों में खूब करें पुदीने का सेवन, जानिये इसके 5 लाभ 

गर्मियों में खूब करें पुदीने का सेवन, जानिये इसके लाभ
गर्मियों में खूब करें पुदीने का सेवन, जानिये इसके लाभ

गर्मियों का मौसम आ गया है (Summer season) और बाजार में कई ऐसे फल और सब्जियों का मिलना शुरू हो गया है, जिसके सेवन से शरीर को ठंडक मिले। उसी में से एक है पुदीना। पुदीना का सेवन इतना ज्यादा रिफ्रेशिंग होता है कि इसको खाते ही शरीर में ठंडक का एहसास होता है। पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। इससे एसिडिटी,बदहजमी जैसी बीमारियों को चुटकी में ठीक किया जा सकता है। पुदीने का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। जैसे - पुदीना का शरबत, चटनी, पकोड़े, और जलजीरा भी। आज आपको इस लेख में हम बताएंगे कि गर्मियों में पुदीने के सेवन से शरीर को किस तरह से फायदे मिलते हैं, तो चलिए जानते हैं।

youtube-cover

गर्मियों में खूब करें पुदीने का सेवन, जानिये इसके लाभ - Consume a lot of mint in summer, know its 5 benefits in hindi

पाचन के लिए लाभदायक (Beneficial for digestion) - पाचन के लिए पुदीना का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में अक्सर लोगों को पाचन से संबंधित परेशानी होने लगती है, ऐसे में अगर आप पुदीने से बनी चटनी, शरबत या जलजीरे का सेवन करते हैं, तो पाचन की समस्या ठीक की जा सकती है। पुदीने में ऐसे तत्व होते हैं, जिससे पाचन को सुधारने में मदद मिलती है।

लू से बचाए (save from heat) - गर्मियों के दिनों में गर्म हवा के चलते लू लगने का खतरा बहुत ज्यादा बना रहता है। लू लगने पर उल्टी, ठंड लगना, हल्का बुखार, सिरदर्द जैसी समस्या होने लगती है। कई लोगों का ये भी मानना होता है कि जो लोग घर पर रहते हैं, उन्हें लू नहीं लग सकती है। लेकिन इस गलतफहमी में न रहें, क्योंकि लू कहीं भी और कभी भी लग सकती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में पुदीने से बनी चीजों का सेवन करते हैं, तो लू से बचे रहने में मदद मिल सकती है।

पेट की गर्मी को करे कम (Reduce stomach heat) - गर्मियों में अक्सर पेट की गर्मी बढ़ जाती है। जिससे बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप पुदीने से बनी चीजों का सेवन करेंगे, तो इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

मुंह की दुर्गंध को को भगाएं (Get rid of halitosis) - कई लोगों के मुंह से बहुत ज्यादा बदबू आती है। जिसके कारण उनसे बात करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो पुदीने की कुछ पत्ती रोजाना चबाने से मुंह की दुर्गंध धीरे धीरे खत्म हो जाएगी।

शरीर को करें डिटॉक्स (Detox the body) - शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पुदीने का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे शरीर साफ होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।